U19 World Cup Final: पहला वर्ल्ड कप जीतने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब और कहां TV पर देखें लाइव मैच

U19 World Cup Final: पहला वर्ल्ड कप जीतने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब और कहां TV पर देखें लाइव मैच
X
U19 Women's World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खिताबी मुकाबले के लिए इंग्लैंड से सामना होगा। इस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को दर्शक आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं, इसकी सारी जानकारी नीचे दी गई है...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team defeated) ने शुक्रवार को अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप (Under-19 T20 World Cup) के सेमीफाइनल में कीवी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले के लिए अब टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप (Women's Under-19 T20 World Cup) का यह पहला सीजन है। ऐसे में जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच देगी। भारतीय टीम की बात करें, तो भारत को विश्व कप (World Cup) जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम शानदार फॉर्म में है।

लेडी सहवाग के नाम से मशहूर शेफाली वर्मा के पास भारतीय महिला टीम (Indian women's team) की कमान है। शेफाली की कप्तानी में टीम ने अब तक कमाल प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में शेफाली एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। इससे पहले उसने ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीते थे। हालांकि सुपर 6 में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इंग्लैंड की बात करें तो टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। इंग्लिश टीम (English team ) लगातार 7 मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को 3 रन से हराया। आइए जानते हैं, अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप (Under-19 T20 World Cup) के फाइनल मैच से जुड़ी हर जानकारी...

इस मैच से जुड़ी सभी संबंधी जानकारी


* कब खेला जाएगा भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच?

भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 मैच रविवार, 29 जनवरी को खेला जाएगा।

* भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप का फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत महिला अंडर -19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर -19 फाइनल मैच सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।

* भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत महिला अंडर -19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर -19 टी20 विश्व कप फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:45 बजे होगा।

* भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप फाइनल का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप फाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

* ओटीटी पर भारत महिला अंडर -19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर -19 टी20 विश्व कप फाइनल कैसे देखें?

भारत महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप फाइनल को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'फैनकोड' पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।





WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story