वर्षों बाद हॉकी के इस ''जादूगर'' को मिल सकता है भारत रत्न

वर्षों बाद हॉकी के इस जादूगर को मिल सकता है भारत रत्न
X
मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है।

भारतीय हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग चल रही है। जिसको लेकर केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मेजर को भारत रत्न देने की मांग की गई है।

खेल मंत्री के इस कदस से लग रहा है कि वर्षों बाद मेजर ध्यानचंद को यह सम्मान मिल सकता है। आपको बता दें कि ध्यानचंद को यह सम्मान दिलाने के लिए पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों ने रविवार को जंतर मंतर का रुख किया।

इस दौरान ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार, 1975 में भारत को खिताबी जीत दिलाने वाले अजित पाल सिंह के अलावा जफर इकबाल, दिलीप टिर्की जंतर-मंतर पर इस उम्मीद के साथ जुटे कि मोदी सरकार उनकी मांग पूरी करेगी।

ध्यानचंद को भारत रत्न देने की लंबे समय से चली आ रही जिसको दोहराते हुए पूर्व खिलाड़ियों ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार 1000 से ज्यादा गोल करने वाले उस महान खिलाड़ी को भारत रत्न देगी। मेजर की अगुवाई में टीम ने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते।

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के राजपूत घराने में हुआ. ध्यानचंद को फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन के बराबर माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story