जन्मदिन विशेष : लक्ष्मण को इन पारियों ने बनाया ''वेरी-वेरी स्पेशल'', सहवाग ने कुछ इस तरह किया बर्थडे विश
टीम इंडिया के वेरी-वेरी स्पेशल क्रिकेटर लक्ष्मण आज 43 साल के हो गए हैं।

लक्ष्मण कंगारू गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे। टीम इंडिया के वेरी-वेरी स्पेशल क्रिकेटर लक्ष्मण आज 43 साल के हो गए हैं। लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ था।
साल 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की ऐतिहासिक पारी की वजह से लक्ष्मण को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इसे भी पढ़े: आशीष नेहरा ने बनाए हैं ये अनोखे रिकॉर्ड्स, फैंस को हमेशा रहेंगे याद
अगस्त में लक्ष्मण ने कोलंबो टेस्ट में मैच के अंतिम दिन की शुरुआत में भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन था। इसके बाद लक्ष्मण ने यादगार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।
विरेंद्र सहवाग ने लक्ष्मण को ट्वीट करते हुए लिखा- 'कलाई के जादूगर और भ्राता श्री वीवीएस लक्ष्मण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी कलाई के जरिए से एक शॉट से कैसी भी परिस्थिति को शांत कर देते हैं। चिटिया कलाइयां'
Wishing #WristJaadugar & Bhrata Shri @VVSLaxman281 a very happy birthday.Can calm any situation with a flick of his wrists.Chitiyan Kalaiyan pic.twitter.com/fYv9z2FGW1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 31, 2017
बता दें लक्ष्मण ने अपने करियर में 17 टेस्ट और 6 वनडे शतक लगाए। लक्ष्मण ने कुल 134 टेस्ट में 8781 रन और कुल 86 वनडे में 2338 रन बनाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App