हनीमून मनाने ''स्वर्ग'' पहुंचे विरुष्का, तस्वीरें हुई वायरल
हाल ही में शादी के बंधन में बधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों हनीमून मना रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इसी 11 दिसंबर को इटली में शादी की है। 2017 की सबसे चर्चित शादी में शुमार ये शादी सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों हनीमून पर हैं। अनुष्का ने हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि हनीमून कपल ने यह शेयर नहीं किया है कि ये फोटो कहां की है।
इस फोटो को देख जगह का अंदाजा लगा पाना भी बेहद मुश्किल है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'स्वर्ग में, सचमुच', इसके अलावा और कुछ नहीं लिखा है। वैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। तो क्या विराट और अनुष्का कश्मीर में हनीमून मना रहे हैं?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App