VIDEO: जब वीरेन्द्र सहवाग ने 1 गेंद पर कूट डाले 17 रन, बौखला गया था पाक गेंदबाज
क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर में नई दिल्ली में हुआ था। सहवाग के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे अबतक कोई नहीं तोड़ सका है।

क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर में नई दिल्ली में हुआ था। सहवाग के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे अबतक कोई नहीं तोड़ सका है।
दरअसल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने एक बॉल में 17 रन ठोककर तहलका मचा दिया था। उन्होंने यह कारनामा नवेद उल हसन के खिलाफ किया था जिससे वह गेंदबाज बौखला गया था।
इसे भी पढ़ें: HBD Special: 'शायरी किंग' नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी की इन HOT तस्वीरों को देखकर हिल जाएंगे आप
ऐसे बने एक बॉल में 17 रन
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे। 11वें ओवर गेंदबाजी करने आए नावेद उल हसन के पहली ही गेंद पर उस समय बल्लेबाजी कर रहे वीरेन्द्र सहवाग ने 17 रन कूट डाले।
हुआ ये कि नावेद ने पहली गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर सहवाग ने चौका लगाया। इसके बाद नावेद की अगली गेंद भी नोबॉल हुई जिसपर सहवाग ने फिर बाउंड्री लगा दिया। फिर नावेद की अगली गेंद नोबॉल हुई हालांकि इस पर कोई रन नहीं बना। नावेद ने अगली गेंद फेंकी जो एक सही डिलीवरी थी, जिसपर छक्का लगा।
इस दौरान नावेद ने तीन नोबॉल फेंके जिसमें दो पर बाउंड्री आए तो 10 रन और एक नोबॉल पर कोई रन नहीं बना यानि एक रन और अब हुए 11 रन फिर एक सही गेंद हुई जिसपर छक्का लगा। तो इस तरह कुल एक बॉल में ही 17 रन बन गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- वीरेंद्र सहवाग वीरेंद्र सहवाग बर्थडे भारत पाकिस्तान 2004 नावेद उल हसन एक बॉल में 17 रन हैप्पी बर्थडे वीरेंद्र सहवाग Virender Sehwag Virender Sehwag Birthday India vs Pakistan 2004 Naved ul Hasan 17 runs in a ball Happy Birthday Virender Sehwag score 17 runs off one ball Naved ul hasan conceeded 17 runs of 1 ball Sehwag Vs