वीरेंद्र सहवाग का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी की कुर्बानी की वजह से ही बड़े खिलाड़ी बन पाए धोनी
धोनी के गृह नगर रांची में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम में सहवाग ने किए कई खुलासे।

टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन धोनी इतने बड़े खिलाड़ी कैसे बने मालूम है।
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि धोनी आज जहां पहुंचे हैं उसमें सौरव गांगुली का योगदान सबसे अहम है।
इसे भी पढ़े: क्रिकेट में इस साल बना ये अजूबा रिकार्ड, 4 गेंदों पर ही बन गए 92 रन
धोनी के गृह नगर रांची में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम में सहवाग ने कहा कि सौरव गांगुली खुद नंबर एक पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन मेरे लिए उन्होंने वह जगह छोड़ी।
सहवाग बोले 2005 के विशाखापत्तन वनडे में सौरव ने अपनी जगह नंबर तीन पर धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला किया था।
वहीं तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के भारतीय टीम में शामिल होने पर उठ रहे सवालों पर सहवाग ने नेहरा का बचाव किया है। सहवाग ने कहा कि अगर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 40 की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं, तो नेहरा क्यों नहीं खेल सकते।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App