INDvENG: कोहली ने ठोका साल का तीसरा दोहरा शतक
पहली पारी में 400 रनों का पहाड़ खड़ा किया था

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Dec 2016 12:00 AM GMT
मुंबई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे चौथे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया है। कोहली का इस साल यह तीसरा दोहरा शतक है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इसी साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ जुलाई में करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद अक्टूबर में न्यू जीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में दूसरी डबल सेंचुरी लगाई थी।
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 400 रनों का पहाड़ खड़ा किया था और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया पिछली दो सीरीज की तरह एक बार फिर मुंबई में इंग्लैंड के सामने ढेर हो सकती है, लेकिन टीम ने इंग्लैंड को शानदार जवाब दिया है। चौथे दिन का खेल जारी है।
विराट कोहली साल 2016 में टेस्ट में अपने हजार रन पूरे किए। उन्होंने इस मैच से पहले 10 टेस्ट में 965 रन बनाए थे। विराट ने 75वें ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर सिगंल लेकर टेस्ट करियर में 4 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। पारियों के लिहाज से सबसे तेजी से 4 हजार पूरे करने वाले वह भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच से पहले वह इससे 41 रन दूर थे और 3959 रन बना चुके थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story