लोगों ने जब विराट कोहली से कहा- अनुष्का भाभी को कहां फेंक दिया
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहले अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते थे हालांकि दोनों की शादी हो जाने के बाद भी ये कपल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहले अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते थे हालांकि दोनों की शादी हो जाने के बाद भी ये कपल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। फैन्स में शादी के बाद भी कोहली-अनुष्का से जुड़ी हर बात को जानने की उत्सुकता रहती है।
ये दोनों कपल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर हमेशा अपने फैन्स तो हर एक जानकारी पहुँचाते रहते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंन्स्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं जिसमें उनकी माँ, बहन और उनकी बहन के दोनों बच्चे हैं।
दरअसल मंगलवार को विराट कोहली की मां सरोज और बहन भावना उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंचे। विराट ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो गाड़ी में आगे बैठे हैं और पीछे की सीट पर उनकी मां, बहन और बहन के दोनों बच्चे हैं।
विराट की इस फोटो को पोस्ट करते ही फैन्स ने पूछना शुरू कर दिया कि- भाभी कहां हैं, वहीं एक फैन्स ने लिखा, भाभी को कहां फेंक दी। बता दें कि विराट कोहली आईपीएल खत्म होने के बाद से मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं जबकि उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App