मैदान पर ''फंकी लुक'' में नजर आएंगे कप्तान विराट कोहली
विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से अपने हेयरलुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 16 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। कोहली एक नए हेयरकट के साथ बड़े कूल लुक में दिखेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 22 सितंबर से खेली जानी है।
विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। विराट के इस लुक के पीछे हेयरस्टाइलिस्ट एपेनी जॉर्ज का हाथ है। विराट ने अपने नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वो खुद भी इस लुक से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा कोहली के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर होने पर वीडियो के जरिए अपने फैन्स को शुक्रिया भी कहा है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुबह किए कार्डियो सेशन का एक वीडियो अपलोड किया है। सेशन में कोहली द्वारा किए गए दो अलग-अलग जिम उपकरणों का वीडियो शामिल है और इसका विवरण भी वह देते दिखाई दिए हैं।
टेस्ट कप्तान ने कहा, 'मैंने ट्रेनिंग की शुरुआत बाइक पर 15-मिनट के सेशन के साथ की। इस दौरान मैंने स्तर तीन को बरकरार रखते हुए 120 का आरपीएम 15 मिनट तक किया और बिना ब्रेक लिए फिर ट्रेडमिल पर शिफ्ट हो गया। मैंने 20 सेकंड में 10 स्ट्राइड लिए और प्रत्येक स्ट्राइड के बाद 10 सेकंड का ब्रेक लिया। इस छोटे से ब्रेक से मैंने अपनी ब्रेथ (सांस) दोबारा हासिल की। इसके साथ ही लेवल 1 को बढ़ाते हुए 19 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पर मैंने ट्रेडमिल पर एक के बाद एक 10 स्ट्राइड लिए।'
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story