विराट-अनुष्का का दिल्ली-मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, इनविटेशन कार्ड हुआ लीक
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में दो जगहों पर होगा।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टसकनी में सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देकर फैन्स को चौंका दिया।
दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एनक्लेव में 21 दिसंबर को रिसेप्शन की पार्टी है और मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है।
अगर मेहमानों की बात करें तो दिल्ली में रिसेप्शन के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ि़यों समेत परिवार के वो सदस्य शामिल होंगे जो शादी में नहीं पहुंच सके थे। वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पार्टी में बीसीसीआई, कोच, टीम इंडिया और बॉलीवुड स्टार्स को बुलाया गया है। सलमान शाहरुख आमिर इस लिस्ट में शामिल हैं।
विराट-अनुष्का ने शादी में अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया था। ये शादी इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट हुई। ये रिजॉर्ट जिस जगह है वो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिनी जाती है।
टसकनी क्यों है फेमस
विराट और अनुष्का की शादी टसकनी के नजदीक एक 800 साल पुराने गांव में हुई है, जिसे अब एक रिजॉर्ट में बदल दिया गया है। इस रिजॉर्ट का नाम बोर्गो फिनोशिएतो है। ये वही जगह है जहां इस साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App