कानूनी पचड़े में फंसे विराट-अनुष्का, इस शख्स ने भेज दिया कानूनी नोटिस, जानें पूरा मामला
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अरहान सिंह ने शनिवार को विराट और अनुष्का शर्मा को एक नोटिस भेजा है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं, दरअसल मुंबई में सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर अरहान सिंह नामक शख्स को दोनों कपल ने फटकार लगाई थी।
उस शख्स को फटकार लगाना अब भारी पड़ गया है, अरहान सिंह ने शनिवार को विराट और अनुष्का शर्मा को एक नोटिस भेजा है। अरहान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बेइज्जत किए जाने का आरोप लगाया है।
अरहान सिंह ने कहा- मेरे वकीलों ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कानूनी नोटिस भेज दिया है। अब सब कुछ कोर्ट में ही होगा। चूंकि अभी चीजें उनके पक्ष में हैं और मैं इस मामले पर अब कुछ नहीं कहना चाहूंगा। पहले मैं उनके जवाब का इंतजार करूंगा।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
जानें पूरा मामला
बता दें कि बीते 16 जून को विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बीच सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर अरहान सिंह नामक शख्स को खूब फटकार लगाई थी।
जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अरहान और उनकी मम्मी ने भी सोशल मीडिया के जरिए विराट-अनुष्का को काफी भरा बुरा कहा था। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर और किरेन रिजूजू भी कूद पड़े थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App