Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में विराट-अनुष्का ने जमकर लगाए ठुमके, देखें VIDEO

जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सागरिका घाटगे की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में हुआ।

जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में विराट-अनुष्का ने जमकर लगाए ठुमके, देखें VIDEO
X

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सागरिका घाटगे की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में हुआ।

इस रिसेप्शन पार्टी में सचिन तेंडुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, हरभजन सिंह, अजीत आगरकर, उनकी वाइफ फातिमा और हेजल कीच जैसे कई सितारे नजर आए थे।

इस फंक्शन के लिए सागरिका ने जहां फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई गोल्ड-क्रीम कलर की बनारसी लहंगा-चोली पहनी थी।

इसे भी पढ़े: IND vs SL: कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

वहीं जहीर खान ने सफेद चुड़ीदार के साथ डार्क ब्लू शेरवानी पहनी थी।

रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

इस वीडियो में विराट-अनुष्का, जहीर-सागरिका के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना साडी गली.. बज रहा है और ये जोड़ी इस पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story