Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इटली में विराट-अनुष्का की शादी की रस्में शुरू, 26 दिसंबर को होगा रिसेप्शन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा जोरों पर है।

इटली में विराट-अनुष्का की शादी की रस्में शुरू, 26 दिसंबर को होगा रिसेप्शन
X

खबरों के मुताबिक इटली में विराट-अनुष्का की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शहनाई की आवाज भी सुनी गई।

खबरों की माने तो विराट-अनुष्का की शादी के लिए पंजाबी भांगड़ा ग्रुप्स भी पहुंचे हैं।

इसके साथ ही 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा जोरों पर है।

दरअसल अनुष्का शर्मा के एयरपोर्ट पर इटली जाते हुए दिखने के बाद इसकी संभावना और भी बढ़ गई है।

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा की शादी में उनकी दादी और नानी शामिल नहीं हो रही हैं।

इसे भी पढ़े: विराट कोहली तीनों फॉर्मेट्स में नंबर-1 बनने से बस इतने अंक दूर, जानिए रैंकिंग का पूरा हाल

अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा और नानी चद्रकांता बडोनी का परिवार नेशविला रोड और डोभालवाला में रहता है।

ऐसा बताया जा रहा है कि विराट की शादी में भारतीय टीम से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को ही आमंत्रित किया गया है।

इनके अलावा विराट ने अपने कोच राजकुमार शर्मा को भी शादी में बुलाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story