शादी के बाद विराट-अनुष्का की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें रुकने का नाम नहीं ले रही है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें रुकने का नाम नहीं ले रही है।
ऐसी खबरें लगातार आ रही है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 12 दिसंबर को शादी कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक अगर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी कर लेते हैं तो दोनों की सालाना कमाई करीब 620 करोड़ रुपये हो जाएगी।
इसे भी पढ़े: विराट-अनुष्का की शादी पर जैकलीन फर्नांडिस के इस बयान ने लगाई मुहर
यह आंकड़ा दोनों की सालाना आय को जोड़कर पेश किया गया है।
विराट बीसीसीआई कॉट्रैक्ट की ग्रेड ए-कैटेगिरी में आते हैं। हाल ही में ग्रेड 'ए' की सैलरी को 2 करोड़ से बढाकर 12 करोड़ कर दिया गया है।
कोहली को आईपीएल के हर सीजन से लगभग 14 करोड़ रुपये मिलते हैं।
कोहली हेड एंड शोल्डर, पेप्सी, बूस्ट, फास्ट्रेक और जियोनी आदि कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी करते हैं।
कुल मिलाकर कहे तो कोहली के पास लगभग 400 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
वहीँ दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा एक विज्ञापन के लिए 4 करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं 36 करोड़ रुपये उनके पास अपना निजी निवेश है।
सब मिलाकर देखा जाए तो अनुष्का के पास लगभग 230 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App