Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

विराट कोहली बने दुनिया के सबसे कमाऊ क्रिकेटर, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जबकि फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं।

विराट कोहली बने दुनिया के सबसे कमाऊ क्रिकेटर, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
X

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जबकि फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं। इस सूची में भारत से सिर्फ कोहिली का नाम है जो दो करोड़ 40 लाख डालर की कमाई के साथ 83वें स्थान पर है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 100 में कोई महिला नहीं है। क्रिकेट के दीवाने भारत में कोहली सबसे बड़ा नाम ही नहीं बल्कि काफी लोकप्रिय भी है। उनके ट्विटर पर ढाई करोड़ से अधिक फालोअर हैं। मेवेदर इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी पिछले साल की कमाई 25 करोड़ 50 लाख डालर है।

कोहली की बड़ी कमाई पिच के बाहर है

फोर्ब्स ने कहा- कोहली की बड़ी कमाई पिच के बाहर है जिसमें वह प्यूमा, पेप्सी, आडी और ओकले जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड दूत हैं। फोर्ब्स ने कहा कि महिला टेनिस स्टार लि ना, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स सूची में नियमित थे लेकिन लि 2014 में रिटायर हो गई जबकि शारापोवा 15 महीने के डोप निलंबन के बाद वापसी की कवायद में है। सेरेना सितंबर में बेटी के जन्म के बाद से वापसी की कोशिश में है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची

इस सूची में एनबीए के 40 खिलाड़ी हैं। मेवेदर सात साल में चौथी बार शीर्ष पर है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दूसरे स्थान पर हैं जबकि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो तीसरे स्थान पर है। मेस्सी का वेतन और बोनस आठ करोड़ डालर से अधिक है जबकि ढाई करोड़ डालर से अधिक उन्हें एडीडास, गेटोरेड, पेप्सी और हुवेइ के विज्ञापन से मिलते हैं। रोनाल्डो की कमाई दस करोड़ आठ लाख डालर रही।

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार 13 पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर है जिनकी कमाई नौ करोड़ डालर रही। टेनिस स्टार रोजर फेडरर सातवें, गोल्फर टाइगर वुड्स 16वें, टेनिस स्टार रफेल नडाल 20वें और गोल्फर रोरी मैकलरोय 26वें स्थान पर है। शीर्ष 100 में 22 देशों के खिलाड़ी हैं जिनमें 66 अमेरिकी हैं। बेसबाल, बास्केटबाल और फुटबॉल के 72 खिलाड़ी इस सूची में है ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story