रिकॉर्ड के आसमान पर फिर छाए विराट कोहली, जानें कौन से रिकॉर्ड बने और कौन से टूटे
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 25वां टेस्ट शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 25वां टेस्ट शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कोहली ने 281 गेंदों पर 11 चौकों के साथ इस उपलब्धि को हासिल किया। बतौर कप्तान विराट का यह 18वां शतक हैं। साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके 32 शतक हो गए। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
जानें कौन रिकॉर्ड बने और कौन टूटे
टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक:
25 ग्रीम स्मिथ
19 रिकी पोंटिंग
18 विराट कोहली
15 एलेन बॉर्डर/ स्टीव वॉ/ स्टीव स्मिथ
विराट कोहली का सबसे धीमा टेस्ट शतक:
289 गेंद बनाम इंग्लैंड, नागपुर, 2012
214 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2018*
199 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडीलेड, 2012
199 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2013
191 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2018
कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर (1998)- 12
रिकी पोंटिंग (2003)- 11
विराट कोहली (2017)- 11
विराट कोहली (2018)- 11
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक
रिकी पोंटिंग- 41
विराट कोहली- 34
ग्रीम स्मिथ- 33
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- विराट कोहली विराट कोहली का 25वां टेस्ट शतक भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट पर्थ टेस्ट विराट कोहली रिकॉर्ड Virat Kohli Virat Kohli 25th Test Century Perth Test 25th Test Century India Vs Australia Ind vs aus 2nd Test Ind vs aus 2nd Test Virat Kohli records Virat Kohli Test Century King Kohli 63rd International hundred