IPL नीलामी की ऐसी तैसी, विराट कोहली ने किया सीधे 110 करोड़ का करार
भारतीय खेलों के इतिहास में इतनी बड़ी रकम हासिल करने वाले एकलौते खिलाडी बन गए हैं

X
मुंबई. विराट जिस तरह से पिच पर चौके-छक्के लगाते है उसी तरह अब वो कमाई की दुनिया में भी एक के बाद एक बड़े करार कर रहे है। विराट ने हालही में बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी के साथ एक करार किया है। कोहली ने अप्रत्याशित रूप से 'प्यूमा' कंपनी के साथ 110 करोड़ का करार किया हैं। इस करार के साथ वो भारतीय खेलों के इतिहास में इतनी बड़ी रकम हासिल करने वाले एकलौते खिलाडी बन गए हैं। अब क्रिकेट कि दुनिया का यह सितारा कमाई कि दुनिया का भी सितारा बन गया है। बता दे कि विराट ने स्पोर्ट्स वियर बनाने वाली कंपनी 'प्यूमा' के साथ एक करार किया हैं। इसके तहत कोहली 'प्यूमा' ब्रांड को देशभर में प्रमोट करेंगे।
A new era begins now. With @PUMA. #Forever #ForeverFaster pic.twitter.com/3d4rS3aHou
— Virat Kohli (@imVkohli) February 19, 2017
इसे भी पढ़ेंः कोहली का डर, वार्नर ने कहा नहीं लेंगे उनसे पंगा-पड़ता है महंगा
करार से उत्साहित विराट ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि इतने बड़े ब्रांड के साथ जुड़ना गर्व की बात है। हालांकि इससे पहले भी उसैन बोल्ट, पेले, माराडोना, थियरी हेनरी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारे इसका विज्ञापन करते आये है। 'प्यूमा' एक जर्मन स्पोर्ट्स वियर कंपनी है जो पूरी दुनिया के खिलाडियों और फ़िल्मी सितारों को अपने साथ प्रमोशन के लिए जोड़ती है। इस लिस्ट में अब नया नाम विराट कोहली का भी जुड़ गया है। इसी के साथ अब वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सितारों कि लिस्ट में शामिल हो गए है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story