जब विराट को वरमाला पहना रही थीं अनुष्का सीन देखने लायक था, देखें VIDEO
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को इटली के शहर फ्लोरेंस में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है।
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा भारतीय कप्तान कोहली को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ रही हैं।
इसे भी पढ़े: अनुष्का से पहले विराट को इस लड़की ने दिया शादी का ऑफर, अब ये कहा
जैसे ही अनुष्का वरमाला पहनाने के लिए आगे आती हैं तो कोहली के दोस्त उन्हें ऊपर की ओर उठा लेते हैं। ऐसे में अनुष्का को अपने हाथ फिर ऊपर की ओर उठाने पड़ते हैं।
इस वीडियो से यह पता चल रहा है कि कप्तान कोहली को वरमाला पहनाने में अनुष्का को काफी मेहनत करनी पड़ी।
हालांकि इस शुभ अवसर पर विराट और अनुष्का वरमाला पहनने और पहनाने के लिए काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
शादी में जहां विराट कोहली ने लाइट पिंक और क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी वहीं अनुष्का का डिजाइनर लहंगा तो देखने लायक था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App