Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BJP विधायक के बिगड़े बोल, इस कारण विराट-अनुष्का को बताया देशद्रोही

इटली में शादी को लेकर मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विराट कोहली की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाए हैं।

BJP विधायक के बिगड़े बोल, इस कारण विराट-अनुष्का को बताया देशद्रोही
X

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली में सीक्रेट शादी के बाद इन दिनों हनीमून मना रहे हैं।

इटली में शादी को लेकर मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विराट कोहली की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाए हैं।

विधायक ने कहा- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत में नाम और पैसा दोनों कमाया है और उन्होंने शादी इटली जाकर की है।

इसे भी पढ़े: विराट कोहली या अनुष्का शर्मा, दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, जानकर आप हैरान रह जाएंगे

उन्होंने कहा- इस धरती पर भगवान राम की शादी हुई है और भगवान कृष्ण ने भी यहां शादी की थी।

लेकिन, इस आदमी (कोहली) ने इटली में जाकर शादी रचाई है। जिससे वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते।

साथ ही बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि इटली की डांसर भी भारत में करोड़पति-अरबपति बन जाती है, वहीं कोहली भारत का पैसा देश से बाहर ले गए हैं।

कोहली की शादी में उनके करीबी और कुछ दोस्त ही मौजूद शामिल हुए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story