विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं अनुष्का, VIDEO में देखें विराट ने ऐसे संभाला
सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के पवित्र बंधन में बंध ही गए।
विराट और अनुष्का की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। दोनों ने शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़े: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने लिए सात फेरे, ऐसे तय किया पहली मुलाकात से शादी तक का सफर
शादी के बाद विदाई के समय अनुष्का काफी भावुक हो गईं थी जिसके कारण उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
Here's a video of Anushka's vidaai 😭 #VirushkaWEDDING pic.twitter.com/KOHN4rgE1f
— Virat Kohli #VirushkaWEDDING (@iam_Vkohli) December 12, 2017
विदाई समारोह की एक वीडियो आई है जिसमें विराट अनुष्का को संभालते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का स्टार और लाइमलाइट से परे एक आम बेटी की तरह मायका छोड़ने पर बेहद भावुक हो कर रोने लगी थीं।
वीडियो में अनुष्का चावल फेंकने की रस्म करती नजर आ रही हैं, उनके साथ विराट कोहली और पूरा परिवार है। विराट-अनुष्का की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App