''विरुष्का'' के रिसेप्शन में सितारों पर भारी पड़ी सचिन की बेटी सारा, देखें VIDEO
भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की दूसरी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी मंगलवार (26 दिसंबर) को मुंबई में हुआ।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की दूसरी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी मंगलवार (26 दिसंबर) को मुंबई में हुआ।
मुंबई के लोउर परेल इलाके में स्थित 'द सेंट रेजिस होटल' में इस रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।
इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़े: मुकेश अंबानी के बेटे इस बड़े क्रिकेटर की बेटी को दे बैठे दिल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे!
इस रिसेप्शन में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी साथ आई थीं।
इस पार्टी में सचिन की बेटी सारा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का शॉर्ट फ्रॉक पहना था। जिसके साथ कान में व्हाइट ईयररिंग्स भी थे।
बॉलीवुड के बड़े-बड़े और ग्लैमरस सितारों के बीच सचिन की बेटी सारा सभी पर भारी पड़ती नजर आईं।
बता दें कि मुंबई में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, अनिल कुंबले, ईशांत शर्मा जैसे क्रिकेटर्स पहुंचे थे।
वहीँ दूसरे स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और टेनिस दिग्गज महेश भूपति भी पहुंचे थे। भूपति के साथ उनकी पत्नी लारा दत्ता भी थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App