विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पीएम मोदी को लड़की ने कहा- लव यू, ऐसा था मोदी का रिएक्शन, देखें VIDEO
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन हुआ।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन हुआ।
इस रिसेप्शन पार्टी में परिवार और करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।
पीएम मोदी रिसेप्शन में रात करीब 9 बजे पहुंचे थे। विराट और अनुष्का ने हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने विराट-अनुष्का को गुलाब का फूल भेंट किया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: भारत 14वीं सीरीज जीतने तो श्रीलंका सम्मान बचाने उतरेगा
जब पीएम मोदी विराट और अनुष्का के परिवार वालों से मिल रहे थे तभी फोटो सेशन के दौरान ही विराट-अनुष्का के साथ स्टेज पर खड़े पीएम मोदी को एक लड़की ने चिल्ला कर लव यू बोल दिया।
स्टेज के नीचे खड़े मेहमानों में से एक लड़की ने चिल्ला कर कहा- सर वी लव यू।
लड़की के मुंह से ये सुनते ही पीएम की नजर सीधे उस पर पड़ी और उन्होंने हाथ हिलाकर अपना रिएक्शन दिया।
लड़की के वी लव यू पर पीएम मोदी का रिएक्शन किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि इसी महीने विराट और अनुष्का ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App