विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा पड़ोसी देश का ये बड़ा फैन, देखें तस्वीर
मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री ने ग्रेंड रिसेप्शन में भारतीय खिलाड़ियों से लेकर बॉलीवुड दिग्गज शामिल हुए थे।

दिल्ली के बाद मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री ने ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मी जगत हस्तीयों के अलावा कई खिलाड़ी भी पहुंचे।
लेकिन विरुष्का की पार्टी में एक चेहरे सबसे ज्यादा छाया रहा। जब श्रीलंका के गयान सेनानायके वहां पहुंचे। बता दें कि सेनानायके श्रीलंकन क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन हैं। फिलहाल वो भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम के साथ आए हुए हैं।
गयान कई सालों से श्रीलंकन टीम को चीयर करते हुए स्टेडियम में नजर आए हैं। विराट कोहली ने खुद गयान को अपने रिसेप्शन का इंविटेशन दिया था।
उन्होंने फेसबुक पर कोहली और अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि मेरे बेस्ट फ्रेंड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में मुंबई में हूं।
इस रिसेप्शन में सेनानायके टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी नजर आए थे। इनमें सचिन तेंदुलकर, मनीष पांडे, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, चेतेश्वर पुजारा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App