हनीमून मनाने यहां जाएंगे विरुष्का, शादी के बाद शिफ्ट होंगे मुंबई!
सोमवार रात से विरुष्का की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Dec 2017 10:56 AM GMT Last Updated On: 12 Dec 2017 10:56 AM GMT
भारतीय टीम के कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी इटली के टस्कनी के आलीशान होटल बोर्गा फिनोशिएटी में हुई। सोमवार रात को अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने दोनों के शादी के बाद के प्लान का खुलासा किया है। तरण ने लिखा कि विराट और अनुष्का अब साउथ अफ्रीका जाएंगे, वहां विराट आगामी सीरीज की तैयारी करेंहे और अनुष्का उनके साथ न्यू इयर मनाएंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में वापस आएंगी और शाहरुख खान के साथ मुंबई में आनंद केएल रॉ. की फिल्म में अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगी।
अनुष्का विराट शादी के मुंबई के फ्लैट में शिफ्ट होंगे। गौरतलब है कि विराट ने अनुष्का के लिए 34 करोड़ का घर खरीदा है और शादी के बाद दोनों साथ वहीं रहेंगे। इसके साथ ही 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story