Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

विराट-अनुष्का की शादी पर एक बार फिर फंसा पेंच, प्रवक्ता ने किया बड़ा खुलासा

कई टीवी चैनलों ने यह खबर चलानी शुरू कर दी थी कि यह जोड़ा जल्द ही 11 से 13 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

विराट-अनुष्का की शादी पर एक बार फिर फंसा पेंच, प्रवक्ता ने किया बड़ा खुलासा
X

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की अगले हफ्ते शादी करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, बालीवुड स्टार के प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

कई टीवी चैनलों ने यह खबर चलानी शुरू कर दी थी कि यह जोड़ा जल्द ही 11 से 13 दिसंबर के बीच मिलान में शादी के बंधन में बंधने वाला है, जिसके बाद प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन किया।

इसे भी पढ़े: IND vs SL: मैच भले ही ड्रॉ रहा, टीम इंडिया ने तोड़ा 127 साल पुराना रिकॉर्ड

अनुष्का के प्रवक्ता ने कहा, ‘शादी की अफवाहों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। अक्टूबर में एक अखबार ने खबर छापी थी कि दोनों इटली में शादी कर सकते हैं।

कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में आराम दिये जाने के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story