भारत को बड़ा झटका, स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट विश्व चैंपियनशिप से बाहर
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने रविवार को कहा- यह हमारे लिए करारा झटका है।
अभ्यास के दौरान उसकी कोहनी में चोट लग गई और मुंबई में एमआरआई स्कैन से लिगामेंट में चोट का पता चला है। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना जोखिम भरा होगा। विनेश को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी।
इसे भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खिलाड़ी को छोड़ इस खूबसूरत लड़की को देखने लगे सभी, देखें तस्वीरें
वह 50 किग्रा भार वर्ग में भाग लेती जिसमें उन्हें पदक का दावेदार माना जा रहा था। विनेश से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा- मैं कुछ नहीं कहूंगी। आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्या हुआ।
राष्ट्रीय डब्ल्यूएफआई अब उनके स्थान पर दूसरी पहलवान का चयन करेगा क्योंकि 50 किग्रा में भाग लेने वाली रितु फोगाट 53 किग्रा के लिए चुनी गयी है। विश्व चैंपियनशिप 20 से 28 अक्तूबर के बीच बुडापेस्ट में होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App