Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय घरेलू इतिहास में बनें तीन दुर्लभ रिकॉर्ड, बिहार ने सिक्किम को 292 रनों से हराया

लंबे अर्से बाद 2018-19 भारतीय घरेलू सत्र से बिहार की टीम ने वापसी की है। रविवार को बिहार और सिक्किम के बीच खेले गए मैच में भारतीय घरेलू इतिहास में बल्ले और गेंद दोनों से तीन दुर्लभ रिकॉर्ड बने।

भारतीय घरेलू इतिहास में बनें तीन दुर्लभ रिकॉर्ड, बिहार ने सिक्किम को 292 रनों से हराया
X

लंबे अर्से बाद 2018-19 भारतीय घरेलू सत्र से बिहार की टीम ने वापसी की है। रविवार को बिहार और सिक्किम के बीच खेले गए मैच में भारतीय घरेलू इतिहास में बल्ले और गेंद दोनों से तीन दुर्लभ रिकॉर्ड बने।

शास्त्री मैदान में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में सिक्किम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बिहार टीम के नंबर तीन बल्लेबाज रहमत उल्लाह ने सिक्किम गेंदबाजों को धोकर रख दिया।

इसे भी पढ़ें: शिखर धवन ने दस साल बड़ी और दो बच्चों की मां आयशा धवन से क्यों की शादी, तस्वीरों में जानें सबकुछ

उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अपनी पहली लिस्ट ए शतक बनाने के लिए उसके बाद सिर्फ 25 गेंदें और खेली। इसके बाद 17 और गेंद खेलने के बाद रहमत ने 150 रन पूरे किए। रहमत रिटायर हर्ट से पहले सिर्फ 103 गेंदों पर 156 रन बनाए जिसमें 10 चौके और आठ छक्के शामिल थे।

उनके द्वारा बनाए गए 95 गेंद में 150 रन एक भारतीय द्वारा लिस्ट ए क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज 150 रन है। इसके साथ ही इस मैच में सिक्किम कुल 46 रनों पर आउट हो गई जो भारतीय लिस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर है।

एक और रिकॉर्ड बिहार ने अपने नाम किया, उन्होंने सिक्किम को 292 रनों से हराकर भारतीय लिस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2017/18 विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान असम के खिलाफ बड़ौदा ने 279 रन से जीतने के बाद बनाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story