मुंबई ने दिल्ली को रौंदकर किया विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा, पृथ्वी शॉ रहे फ्लॉप, चमके आदित्य तारे
मुंबई ने शनिवार को दिल्ली को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी को अपने नाम किया, जिसमें सीनियर बल्लेबाज आदित्य तारे (71) ने अहम भूमिका निभाई।

मुंबई ने शनिवार को दिल्ली को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी को अपने नाम किया, जिसमें सीनियर बल्लेबाज आदित्य तारे (71) ने अहम भूमिका निभाई।
गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए और दिल्ली को 178 रनों पर आउट कर दिया। 179 का पीछा करने के बावजूद मुंबई के स्टार बल्लेबाजी लाइनअप को संघर्ष करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान कोहली के गुवाहाटी पहुंचते ही क्यों लगे चीकू-चीकू के नारे, VIDEO हुआ वायरल
दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने तुरंत पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन लौटा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार के विकेट गिरने के बाद एक समय आठ ओवर में मुंबई का स्कोर 40/4 हो गया था।
इसके बाद सीनियर बल्लेबाज सिद्धेश लाड और आदित्य तारे ने 105 रन की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया। तारे 71 रनों पर आउट होने से पहले 13 चौके और एक छक्का लगाकर मुंबई की राह आसान कर दी। लड ने उनका साथ देते हुए शानदार 45 रन बनाए।
मुंबई-दिल्ली संक्षिप्त स्कोर
45.4 ओवर के बाद दिल्ली 177/10 (हिम्मत सिंह 41, शिवम दुबे 3/29, धवल कुलकर्णी 3/30)
35 ओवरों के बाद मुंबई 180/6 (आदित्य तारे 71, सिद्धेश लाड 48, नवदीप सैनी 3/53)
परिणाम: मुंबई चार विकेट से जीता।
मैन ऑफ द मैच: आदित्य तारे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल मुंबई दिल्ली मुंबई बनाम दिल्ली आदित्य तारे गौतम गंभीर पृथ्वी शॉ अजिंक्य रहाणे Vijay Hazare Trophy 2018-19 Vijay Hazare Trophy Final Mumbai Delhi Mumbai vs Delhi Aditya Tare Gautam Gambhir Prithvi Shaw Ajinkya Rahane delhi vs mumbai delhi vs mumbai vi