टेनिस रैंकिंग: ब्रिटेन के एंडी मरे ने फिर मारीबाजी, बने नंबर वन
ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है।

ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पुरुषों की पेशेवर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। सोमवार जारी हुई ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए मरे के कुल 7750 अंक हैं।
इस सप्ताह रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं आया है। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 7,465 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 6,545 अंकों के साथ हैं।
यह अलग बात है कि हिप इंजरी के कारण मरे भी टेनिस में सक्रिय नहीं है। इस कारण नडाल के पास शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने का अवसर है।
गौरतलब है कि फेडरर ने इस वर्ष के दो ग्रैंडस्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है जबकि राफेल नडाल फ्रेंच ओपन में चैंपियन रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App