आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया, बीच फ्लाइट में धोनी ने धवन के कनपट्टी पर तान दी ''गन'', देखें VIDEO और तस्वीरें
शनिवार को भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में आयरलैंड-इंग्लैंड के लम्बे दौरे के लिए रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी।

शनिवार को भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में आयरलैंड-इंग्लैंड के लम्बे दौरे के लिए रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी।
कोहली को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी आई थी। अनुष्का ने हग करके पति विराट कोहली को दौरे के लिए विदा किया। कप्तान विराट कोहली ने टीम के खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की।
A post shared by Indian Cricket Team Fan Club (@indianncricketteam) on
कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी अपने अंगुली से गन बनाकर शिखर धवन के सिर से सटा दिया।
#TeamIndia enroute England ✈✈ pic.twitter.com/srLbctd81S
— BCCI (@BCCI) June 23, 2018
Off we go. UK Bound! 👍💪@msdhoni @SDhawan25 Arun Kanade pic.twitter.com/WnJvRkHYFs
— Virat Kohli (@imVkohli) June 23, 2018
इस दौरान धवन भी मस्ती के अंदाज में कुछ इशारें कर रहे हैं। विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा किसी इम्तिहान से कम नहीं है क्योकि इंग्लैंड की धरती पर कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। और विराट इस बार इतिहास बदलने को तैयार हैं।
बता दें कि भारत अपना पहला टी-20 मैच 27 जून को और दूसरा मैच 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से तीन टी-20, तीन वनडे और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App