‘गब्बर’ की जमकर हुई मालिश, टीम इंडिया ने इस तरह से मनाया धवन का जन्मदिन, देखें VIDEO
टीम इंडिया के ''गब्बर'' यानि शिखर धवन आज मंगलवार को 32 साल के हो गए।

टीम इंडिया के 'गब्बर' यानि शिखर धवन आज मंगलवार को 32 साल के हो गए। धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को हुआ था।
दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने मैदान से लौटते ही शिखर धवन का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने केक काटकर शिखर धवन के जन्मदिन का जश्न मनाया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: कोहली ने 'इस विराट धमाल' के साथ साल 2017 को किया अलविदा
We are not letting the birthday boy @SDhawan25 escape today. 🎂 pic.twitter.com/OAtnIi203M
— BCCI (@BCCI) December 5, 2017
ड्रेसिंग रूम में केक काटा गया और अभी साथी खिलाड़ियों ने शिखर धवन की केक से मालिश भी की।
धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। जोकि उनसे 10 साल बड़ी हैं।
आयशा एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर रह चुकी हैं। धवन और आयशा की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरु हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App