साल 2017 में विराट एंड टीम ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया में भारत का बजा डंका
भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मैच जीतने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2017 में कुल 14 सीरीज खेली हैं।

भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। बीते एक साल में भारत ने लगभग 14 सीरीज खेली हैं।
साल 2017 खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही क्रिकेट की दुनिया में कई रिकोर्ड्स ने इतिहास रचा तो कई रिकोर्ड टूटे भी। आज हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया की अंतिम मैच के साथ खत्म हुई सीरीज की।
भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। बीते एक साल में भारत ने लगभग 14 सीरीज खेली हैं। जिसमें टीम ने एक भी बार हार नहीं देखी।
इसे भी पढ़े: टीम इंडिया के लिए 'स्वर्णिम युग' रहा साल 2017, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही
ये हैं टीम इंडिया के 5 बड़े रिकॉर्ड
1. भारत ने इस साल कुल 53 मैच खेले है और 37 मैंचों के दौरान जीत दर्ज की है। भारत को सिर्फ 12 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम इंडिया इस साल सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। बता दें कि एक साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में एक कैलेंडर ईयर के दौरान 38 मैच जीते थे।
2. भारत और श्रीलंका के बीच टीम ने अपने टी20 इतिहास में दूसरी बार किसी टीम का पूरा सफाया किया है। बता दें कि इससे पहले भारत ने 2015 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-0 से हराया था।
3. भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार छठी सीरीज जीती है। भारत ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका को हराया था। वहीं साल 2017 में उसने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हराया है।
4. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में 10वीं बार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया को 10 टी20 मैचों में हार का स्वाद चखाया है। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया ने पाक और द.अफ्रीका को 6-6 बार हराया है।
इसे भी पढ़े: साल 2017: टीम इंडिया दो और जीत से बन जाती दुनिया की नंबर-1 टीम, इतने मैच कभी नहीं जीती
5. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहली टी20 जीत हासिल की। इससे पहले खेले गए मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस स्टेडियम में बीते 5 सालों में भारत ने एक भी मैच नहीं जीता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App