Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IND vs SL: भारत ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड जो आजतक पहले कभी नहीं बना था

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

IND vs SL: भारत ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड जो आजतक पहले कभी नहीं बना था
X

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच नागपुर में खेला गया।

टीम इंडिया ने पहली पारी 6 विकेट पर 610 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

टीम इंडिया के पास 405 रनों की लीड थी। 406 रनों के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 166 रनों पर ही आउट हो गई।

इस तरह टीम इंडिया ने पारी व 239 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े: ICC रैंकिंग: पुजारा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, जानिए कोहली समेत ये भारतीय खिलाड़ी कहां पहुंचे

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जो आजतक नहीं हुआ था।

टीम इंडिया की साल 2017 की ये 32वीं अंतरराष्ट्रीय जीत रही। एक कैलेंडर ईयर में भारत के क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया की सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय जीत हैं।

इससे पहले साल 2016 में टीम इंडिया का एक साल में सबसे ज़्यादा 31 जीत का रिकॉर्ड था

नागपुर टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना पिछला ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story