विराट-अनुष्का ने सफाई को लेकर जिसे लगाई थी जमकर फटकार, शाहरुख से है उसका बेहद खास कनेक्शन, इस मामले में केंद्रीय मंत्री और रणवीर भी कूदे
शनिवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, इस वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी कूद पड़े हैं।

शनिवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, इस वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल अनुष्का ने सड़क पर कचरा फेंकने वाले अरहान सिंह नमक एक युवक को जमकर फटकार लगाई थी।
जिसका वीडियो ट्विटर पर कोहली ने शेयर किया था। जिसके जवाब में अनुष्का से डांट खाने वाले युवक अरहान ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए अनुष्का-विराट को करारा जवाब दिया था।
फिर उसके बाद सोमवार को अरहान की मां ने भी सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का-विराट को जमकर कोसा था। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी कूद पड़े हैं।
Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
— Virat Kohli (@imVkohli) June 16, 2018
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विराट और अनुष्का का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा- विराट और अनुष्का को पब्लिसिटी की जरुरत है। वे निजता की लालसा रखते हैं। हमारा आचरण हमारी मानसिकता को दर्शाता है। सामाजिक भावना और नैतिक व्यवहार हमारे पास धन और शिक्षा के साथ नहीं आता है। आइयें भारत को साफ रखें।
रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है और विराट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणवीर ने कमेंट में Legend लिखा है। बता दें कि सड़क पर कचरा फेंकने के चक्कर में सोशल मीडिया पर चर्चित होने वाले अरहान सिंह शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में काम कर चुके है।
दरअसल अरहान ने करीब 17 महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख और सोनाली बेंद्रे की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App