Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुशील कुमार अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए PWL से जुड़ी तमाम बातें

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले सुशील कुमार पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में जहां अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे।

सुशील कुमार अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए PWL से जुड़ी तमाम बातें
X

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले सुशील कुमार पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में जहां अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे वहीं विभिन्न फ्रेंचाइजी ने रियो ओलंपिक के दस पदक विजेताओं को अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

पीडब्ल्यूएल की नीलामी के बाद सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम तय कर दी है। सुशील को दिल्ली सुल्तान्स ने 55 लाख रूपये में खरीदा। वह इस लीग में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में शामिल किया।

इसे भी पढ़े: जेल जाते-जाते बचे थे ये भारतीय कप्तान, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगाट (यूपी दंगल, 40 लाख रुपये) की लगी। उनके बाद साक्षी मलिक (मुम्बई महारथी, 39 लाख), गीता फोगाट (28 लाख, यूपी दंगल) और बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) का नंबर रहा।

विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली ईरान के पूर्व विश्व चैम्पियन ईरान के हसन रहीमी (46 लाख, हरियाणा हैमर्स) और ओलंपिक व विश्व चैम्पियन अमेरिका की हेलन मारोलिस (44 लाख, हरियाणा हैमर्स) की रही।

रूस के ओलम्पिक चैम्पियन सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपये में मुम्बई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।

पहलवानों की इस नीलामी में दो मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन (हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव) सहित रियो ओलंपिक के दस पदक विजेताओं को शामिल किया गया जबकि तीन मौजूदा विश्व चैम्पियनों (हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो) सहित विश्व चैम्पियनशिप के दस मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों का हिस्सा बने।

इनके अलावा चार महाद्वीपीय चैम्पियन और कुल 20 से ज्यादा ओलंम्पियन पहलवानों को सभी छह टीमों में शामिल किया गया।

इनमें भारत के ओलंम्पियन गीता, विनेश, संदीप तोमर, साक्षी मलिक और सुशील शामिल हैं। लीग में पहली बार चीन, फ्रांस, हंगरी, किर्गिस्तान, मिस्र (इजिप्ट) और लातविया की टीमों के पहलवान इस लीग का हिस्सा बनेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story