Asia cup 2017: भारत ने पाकिस्तान को लगातार 7वें मुकाबले में धोया, अगले मुकाबले में मलेशिया से भिड़त
अब फाइनल में रविवार को शाम पांच बजे भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा।

ढाका में खेले जा रहे 10वें पुरूष हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नमेंट में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हरा कर धूल चटाई और टूर्नमेंट के फाइनल में शानदार तरीके से प्रवेश किया। भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को 4-0 रौंदा। 6ठे नंबर के भारत को रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में प्रवेश के लिए मात्र ड्रॉ की जरूरत थी।
57' GOALLLLL! And Gurjant Singh continues his dream run to slot home No. 4 for Team India.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 21, 2017
🇮🇳4⃣-0⃣🇵🇰#INDvPAK #HeroAsiaCup pic.twitter.com/9EvlJrQJPM
लेकिन टीम ने मैदान पर गोल की छड़ी लगाकर और एक पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया।
FT! India storm into the Final of the #HeroAsiaCup 2017 (Men) with an outstanding win over Pakistan on 21st October 2017. #INDvPAK pic.twitter.com/7HgnjyCi4Q
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 21, 2017
अब फाइनल में रविवार को शाम पांच बजे भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। मलेशियाई टीम ने कोरिया के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। इसके साथ ही भारतीय टीम सुपर-4 में 7 अंक के साथ शीर्ष पर रही। महज एक अंक जुटाने वाली पाक टीम अब तीसरे स्थान के लिए कोरिया से भिड़ेगी।
Midway into Q2 as India push forward for the opening goal of the match.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 21, 2017
🇮🇳0⃣-0⃣🇵🇰#INDvPAK #HeroAsiaCup pic.twitter.com/CN0kL22elu
भारत से पाक लगातार 7वें मुकाबले में हारा
भारत ने हफ्तेभर के अंदर पाकिस्तानी हॉकी टीम को दूसरी बार धोया हैं इससे पहले पूल मुकाबले में भारत ने 15 अक्टूबर को उसे 3-1 से हराया था। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार 7वीं बार पाकिस्तान को हराने में कामयाब रही हैं। एशिया कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान पर यह तीसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान ने भारत को 5 बार हराया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App