FIFA U-17 WC 2017: स्पेन को 5-2 के बड़े अंतर से हराकर, इंग्लैंड बना चैंपियन

FIFA U-17 WC 2017:  स्पेन को 5-2 के बड़े अंतर से हराकर, इंग्लैंड बना चैंपियन
X
पहली बार इंग्लैंड ने अंडर-17 के खिताब पर कब्जा किया है।

पहली बार भारत की मेजबानी में खेले गए फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में दो यूरोपीय टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने स्पेन को 5-2 के बड़े अंतर से मात देते हुई चैपियन के ताज पर कब्जा कर लिया है।

सर्जियो गोमेज ने 12वें मिनट में स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई और इस तरह से फाइनल मुकाबले का पहला गोल दागा गया। मिरांडा के क्रास पर गिलबर्ट ने जो हेडर लगाया, जो काफी कमजोर था। लेकिन सर्जियो गोमेज के पास मौका आया और नजदीक से वह गोल करने कामयाब रहे है। इंग्लैंड ने ऑफ साइड की अपील की लेकिन वे ठुकरा दी गई।

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन ने दूसरा गोल 35वें मिनट में दागा। एबेल रूइज ने मौका बनाया और सर्जियो गोमेज ने अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी इसी दौरान इंग्लैंड टीम 2-0 से पिछड़ गई लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के हीरो ब्रेवस्टर ने संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 44वें मिनट में सेसेगांव के क्रास पर गोल किया और अपनी टीम का खाता खोला। लेकिन इंग्लैंड टीम पहले हाफ के खेल में स्पेन से 1गोल पीछें रही।

शुरू हुए दूसरे हाफ में इंग्लैड के गिब्स व्हाइट को गोल के ठीक सामने सेसेगांव से पास मिला, जिस पर उन्होंने कोई गलती नहीं की और अपनी टीम को 2-2 से बराबर कर दिया ये मुकाबले का 4था गोल हुआ।

फिल फोडेन ने 69वें मिनट में इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया। हडसन ओडोइ ने बायें छोर से गेंद स्पेन के गोल की ओर बढ़ाई, जिसे फोडेन ने लपक लिया और जाल में उलझा कर दम लिया और इंग्लैड 3-2 से आगे हो गया। इसके बाद इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन स्पेन के खिलाफ जारी रहा और इंग्लैंड 4-2 से बढ़त बनाई। यहां से ही इंग्लैंड का खिताब जीतना लगभग पक्का माना जाने लगा।

खिताबी मुकाबले के 88वें मिनट में फिल फोडेन ने इंग्लैंड को 5-2 से आगे कर दिया। हडसन के पास पर फिल फोडेन गेंद लेकर खाली गोल की ओर बढ़े और गोलकीपर को परास्त कर गोल कर दिया इसी के साथ इंग्लैड चैंपिन बना गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story