विजय गोयल ने श्रीकांत और गोपीचंद को किया सम्मानित

खेल मंत्री विजय गोयल ने हाल के समय में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की सफलता के लिए शनिवार को स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को सम्मानित किया है।
खेल मंत्री ने यहां अपने निवास पर इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया में लगातार दो खिताब जीतने वाले श्रीकांत और गोपीचंद से मुलाकात की। जिसके बाद विजय गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘श्रीकांत ने हाल में दो बड़े खिताब जीते हैं।
इसे भी पढ़े: इस महान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का रोल अक्षय कुमार निभा सकते हैं
मुझे लगता है कि जीत का श्रेय गोपीचंद को जाता है। मैं उनकी अकादमी में गया हूं और मैंने वहां श्रीकांत जैसे कई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करते हुए देखा है।
बता दें कि ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले पुलेला गोपीचंद हैदराबाद में बैडमिंटन अकादमी चलाते हैं। इस बैडमिंटन अकादमी ने सायना नेहवाल और पीवी सिन्धु जैसा स्टार खिलाड़ी भारत को दिए हैं।
इन दोनों ने देश को कई पदक दिलाए है। पुलेला गोपीचंद अभी राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच भी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App