Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खेल मंत्री राठौड़ ने कहा- इस एशियाई गेम्स में हमारे एथलीटों का प्रदर्शन भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- इस एशियाई गेम्स में हमारे एथलीटों का प्रदर्शन भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है। मैं सभी एथलीटों और अधिकारियों को बधाई देता हूं।

खेल मंत्री राठौड़ ने कहा- इस एशियाई गेम्स में हमारे एथलीटों का प्रदर्शन भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन से गदगद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनकी जमकर तारीफ की।

खेल मंत्री ने कहा- इस एशियाई गेम्स में हमारे एथलीटों का प्रदर्शन भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है। मैं सभी एथलीटों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा- इससे पहले हमारे एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे थे लेकिन अब वे इसे अंतरराष्ट्रीय खेल में दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कप्तान का विरोध करने पर भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन समेत 13 क्रिकेटरों पर कार्रवाई

बता दें कि एशियन गेम्स 2018 भारत के लिए एक यादगार टूर्नामेंट रहा। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने इस बार 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक सहित 69 मेडल अपने नाम किए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story