Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IND vs SL: अब कैसे होगी भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज, खेल मंत्री ने 9 खिलाड़ियों को भारत आने से रोका

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।

IND vs SL: अब कैसे होगी भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज, खेल मंत्री ने 9 खिलाड़ियों को भारत आने से रोका
X

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका से 10 दिसंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

लेकिन श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए अपने 9 खिलाड़ियों को भारत आने से रोक दिया है।

इसे भी पढ़े: IND vs SL: कोटला टेस्ट में श्रीलंका की हार लगभग तय, क्लिक कर जानें अपडेटेड स्कोर

खबरों के मुताबिक श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा टीम के चयन से खुश नहीं थे।

खबरों की माने तो खेल मंत्री जयसेकरा इस बात से नाराज थे कि खिलाड़ियों को जाने के लिए कह दिया गया, जबकि उन्होंने टीम के चयन को औपचारिक मंजूरी भी नहीं दी।

बता दें कि श्रीलंका के खेल मंत्री को 1973 के एक कानून के तहत यह अधिकार देता है कि वह मुकाबले से पहले राष्ट्रीय टीम को बदल सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story