सौरव गांगुली ने अपनी बेटी को जन्मदिन पर दिया ये बड़ा सरप्राइज, देखें तस्वीरें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली भारत के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं। शनिवार को सना 17 साल की हो गई, गांगुली ने अपनी बेटी के बर्थडे पर उनको एक खास सरप्राइज दिया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली भारत के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को जीतना सिखाया। अपने गौरवशाली क्रिकेट करियर के अलावा उनका निजी जीवन भी बहुत मजेदार रहा है।
सौरव गांगुली ने 1 फरवरी 1997 को डोना गांगुली से शादी की। इन दोनों ने लव मैरेज किया है। 3 नवंबर 2001 को गांगुली के एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम सना गांगुली है। शनिवार को सना 17 साल की हो गई, गांगुली ने अपनी बेटी के बर्थडे पर उनके लिए एक खास कमेन्ट किया।
इसे भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: पहले प्यार फिर ब्रेकअप से शादी तक, तस्वीरों में जानिए विराट-अनुष्का की पूरी लव स्टोरी
Happy birthday to the little-big superstar.. u rule pic.twitter.com/22GDJY5oI8
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 2, 2018
उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- "छोटे-बड़े सुपरस्टार को जन्मदिन मुबारक हो..आप राज करते हो। बता दें कि सना गांगुली एक अच्छी डांसर भी है और वह सात साल की उम्र से ही डांस सीख रही है।
उन्होंने नृत्य नाटक कृष्णा से शुरुआत की जहां उन्होंने युवा कृष्ण की भूमिका निभाई थी। बताते चलें कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी सना की अच्छी दोस्त है। सौरव और सचिन दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम सना गांगुली सना गांगुली बर्थडे सौरव गांगुली वाइफ Sourav Ganguly Indian cricket team Sana Ganguly Sana Ganguly Birthday Sana Ganguly photos Sana Ganguly age Sourav Ganguly Wife Sourav Ganguly surprises little-big superstar Sourav Ganguly daughter Sourav Ganguly Love Story Dona Ganguly Sourav Dona Photos Sourav Ganguly Career Sour