VIDEO: जब सौरव गांगुली ने एक ओवर में लगाए 3 छक्के और तीनों स्टेडियम के बाहर
1998 में भारत, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोका-कोला चैम्पियंस ट्रॉफी खेला गया था।

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम है। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने देश हो या विदेश सभी जगह अपना परचम लहराया। सौरव गांगुली अपने समय के सिक्सर किंग कहे जाते थे।
कहानी ऐसी है कि जब 1998 में भारत, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोका-कोला चैम्पियंस ट्रॉफी खेला गया था। फाइनल में आमने सामने थी भारत और जिम्बाब्वे की टीम, जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 197 का लक्ष्य रखा था।
इसे भी पढ़े: बहुत गरीबी झेले हैं भारत के ये क्रिकेटर्स, आज करोड़ों के हैं मालिक
197 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 30 ओवर में ही 10 विकेट से मैच जीत लिया। इस फाइनल मैच का सबसे रोमांचक और यादगार लम्हा भारतीय पारी का 21वाँ ओवर रहा था।
जिसमें ग्रांट फ्लावर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर सौरव गांगुली ने 3 गगनचुंबी छक्के लगाये और तीनों के तीनों स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App