चेक गणराज्य में सौरव चौधरी ने लहराया तिरंगा, इंटरनेशनल जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
भारतीय निशानेबाज सौरव चौधरी ने चेक गणराज्य में खेली जा रही 28 वीं मीटिंग आफ शूटिंग होप्स जूनियर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में शनिवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 July 2018 7:05 AM GMT
भारतीय निशानेबाज सौरव चौधरी ने चेक गणराज्य में खेली जा रही 28 वीं मीटिंग आफ शूटिंग होप्स जूनियर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में शनिवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चौधरी फाइनल्स में 245.4 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे जबकि रूस के अलेक्जेंडर कोनद्राशिन (240) और एंटोन अरिसखोव (219.1) क्रमश : दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
भारत के अर्जुन चीमा 195.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण हासिल किया।
टीम ने 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story