SL vs SA 2nd Test: क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास, बने पहली एशियाई टीम
SL vs SA 2nd Test: ओशादा फर्नांडो और कुसाल मेंडिस की नाबाद अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करके नया इतिहास रचा।

SL vs SA 2nd Test
पोर्ट एलिजाबेथ। ओशादा फर्नांडो और कुसाल मेंडिस की नाबाद अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करके नया इतिहास रचा। श्रीलंका इस जीत से दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गयी है।
डरबन में पहले टेस्ट मैच में एक विकेट की रोमांचक जीत से इतर श्रीलंका को दूसरा मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उसके सामने 197 रन का लक्ष्य था। ऐसे में फर्नांडो और मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिये 163 रन की साझेदारी करके टीम को आसान जीत दिलायी। फर्नांडो ने 106 गेंदों पर नाबाद 75 और मेंडिस ने 110 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाये जिससे श्रीलंका ने तीसरे दिन लंच तक ही लक्ष्य हासिल कर दिया।
In the last five years, which of Sri Lanka's away Test series victories is your favourite?
— ICC (@ICC) February 23, 2019
1) 1-0 win v England in 2014
2) 2-0 win v Pakistan in 2017/18
3) 1-0 win v Bangladesh in 2017/18
4) 2-0 win v South Africa 2018/19 pic.twitter.com/JE7yGFj5N9
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 222 रन बनाकर श्रीलंका को 154 रन पर आउट कर दिया था। श्रीलंका ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 128 रन पर आउट करके शानदार वापसी की थी। श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 60 रन से पारी आगे बढ़ायी। फर्नांडो और मेंडिस ने सकारात्मक बल्लेबाजी की। उन्होंने कैगिसो रबादा के दिन के दूसरे ओवर में ही नौ रन बटोरे। इसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका का कोई गेंदबाज उनकी लय नहीं बिगाड़ पाया।
दिन के पहले आठ ओवरों में 36 रन बनने के बाद डेल स्टेन को आक्रमण पर लगाया गया। मेंडिस ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के पहले ओवर में ही तीन चौके जड़े। बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज को थोड़ा टर्न मिल रहा लेकिन बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया। उनके पहले चार ओवर में 23 रन बने जिनमें फर्नाडो का छक्का भी शामिल है। मेंडिस को 70 रन के निजी योग पर जीवनदान मिला जब हाशिम अमला उनका कैच नहीं ले पाये लेकिन तब टीम को जीत के लिये केवल 31 रन चाहिए थे।
🙌 HISTORIC WIN FOR SRI LANKA 🙌
— ICC (@ICC) February 23, 2019
Unbeaten fifties from Oshada Fernando and Kusal Mendis on the third morning help the visitors register their first ever Test series victory in South Africa.#SAvSL SCORECARD ⏬https://t.co/dkczebcheC pic.twitter.com/NCtu2hr1Z3
श्रीलंका की श्रृंखला में जीत हाल में क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर है। दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू सरजमीं पर अपनी पिछली सात श्रृंखलाएं जीती थी और डरबन में हारने से पहले उसने अपनी धरती पर पिछले 19 मैचों में से 16 में जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका आने से पहले सात में से छह टेस्ट मैच गंवाय थे और एक मैच ड्रा कराया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- SL vs SA 2nd Test SL vs SA Sri Lanka create history in South Africa sri lanka national cricket team sri lanka vs south africa sri vs sa kusal mendis sa vs sri lanka sri lanka vs south africa test sa vs sl live score sri lanka south africa dhananjaya de silva suranga lakmal south africa cricket south africa vs sri lanka 2019 sa vs sl sl vs sa south africa vs sri lanka oshada fernando hashim amla kusal mendis sri lanka south africa faf du plessis श्रीलंका बनाम �