वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः सिंधु ने खेल के मैदान में चीन को दी मात, मेडल किया पक्का
22 वर्षीय खिलाड़ी ने धैर्य के साथ खेल का परिचय दिया।

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने चीन की वीं वरीयता प्राप्त चेन युफेइ को हराकर भारत के लिए रजत पदक विजेता पक्का कर दिया है।
बता दें कि सेमीफाइनल में हारने के बाद साइना नेहवाल को कांस्य पदके से ही संतोष करना पड़ा है। जापान की नोजोमी ओकुहारा से साइना के हारने के बाद सिंधु ने जीत हासिल करके भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों में फिर से रोमांच ला दिया है।
सिंधु ने 21-13 21-10 से चेन युफेइ को हराया। वह दो बार 2013 और 2014 में कांस्य जीत चुकी हैं। सिंधु अब भारत की दूसरी खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में फाइनल में पहुंची हैं।
इससे पहले जकार्ता में साइना नेहवाल फाइनल खेल चुकी हैं। फाइनल में सिंधु का मुकाबला ओकुहारा से होना है। पिछले तीन मैचों में वह ओकुहारा को 3 बार हरा चुकी हैं।
चीन की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। 8-8 पर बराबरी के बाद जब सिंधु ने पाइंट स्कोर करने शुरू किए तो 15-9 पर जाकर ही चेन को थोड़ा मौका दिया। इसके बाद फिर से फॉर्म में आते हुए सिंधु गेम पॉइंट पर पहुंच गईं।
22 वर्षीय खिलाड़ी ने धैर्य के साथ खेल का परिचय दिया। दूसरे गेम में सिंधु ने शुरू से ही बढ़त हासिल करके रखी और आसान जीत हासिल की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App