सिंधु और भारतीय फुटबॉल टीम अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए बीडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड बैडमिंटन असोसिएशन) विश्व रैंकिंग में टॉप 2 में अपनी जगह बना ली हैं। ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु का यह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
सिंधु ने अभी हाल ही में स्पेन की कैरोलिन मारिन को हराकर इंडिया ओपन चैंपियन खिताब जीता था। सिंधु के इस उपलब्धि की जानकारी बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया ने दी।
P V Sindhu is breaking her own records and raising the benchmark with her accomplishments! World No.✌️ pic.twitter.com/E95gsY5xLT
— BAI Media (@BAI_Media) April 6, 2017
इससे पहले सिंधु की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नम्बर 5 थी। करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचते ही खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने उन्हें ट्वीट पर बधाई दी।
खेल मंत्री ने लिखा कि खेलों के लिए आज बहुत महान दिन है। भारत की सिंधु करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नम्बर 2 पहुंच गई हैं। जबकि आज फुटबॉल फीफा रैंकिंग में भी भारतीय फुटबॉल टीम दो दशक में सर्वश्रेष्ठ 101 वीं रैंक पर पहुंचा गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App