शिखर धवन की इस गलती से टीम इंडिया संकट में, कोहली ने लगाई क्लास
कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी महज 172 रन पर सिमट गई है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है।
भारत की पहली पारी महज 172 रन पर सिमट गई है। श्रीलंका के दो विकेट 34 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे।
लेकिन धवन की स्लिप में एक गलती ने टीम इंडिया के मेहनत पर पानी फेर दिया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: भारत को मिली बड़ी सफलता, श्रीलंका को लगा चौथा झटका
उमेश यादव की गेंद पर 18वें ओवर में शिखर धवन ने लाहिरू थिरिमाने का स्लिप में एक आसान सा कैच छोड़ दिया था।
उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 70 रन पर दो विकेट था और थिरिमाने 27 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
शिखर धवन के इस आसान से कैच को छोड़ने के बाद कप्तान कोहली उनसे काफी नाराज दिखे थे।
जीवनदान का फायदा उठाते हुए थिरिमाने ने मैथ्यूज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े और अंत में 51 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App