2 साल बाद IPL 2023 में वापसी करेगा ये स्टार खिलाड़ी, ऑक्शन में KKR ने लिया ये कड़ा फैसला
IPL Auction 2023: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। लेकिन अब केकेआर की टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL 2023 auction) में बड़ा दांव लगाया है।

IPL 2023 Mini Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। लेकिन इसके बाद टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। लेकिन अब केकेआर की टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL 2023 auction) में बड़ा दांव लगाया है। केकेआर ने टीम में एक स्टार खिलाड़ी को खरीदा। जो लगभग दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रह है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
केकेआर ने लगाया यह दांव
आईपीएल 2023 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को खरीदा। शाकिब इससे पहले भी केकेआर टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उनके पास अपार अनुभव है, जो टीम के काम आ सकता है। जब आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शाकिब (Shakib) को किसी ने नहीं खरीदा था। इस बार उनकी बे प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था, उसी कीमत पर केकेआर (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
शाकिब ने कई मैच जिताय
शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होती है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किलर बॉलिंग और डैशिंग बैटिंग में माहिर हैं। भारतीय पिचें हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही हैं। शाकिब (Shakib) इन पिचों पर कहर बरपाने के लिए मशहूर हैं और वह अपने ओवर जल्दी पूरा करते हैं और काफी किफायती साबित होते हैं।
उन्होंने आईपीएल के 71 मैचों में अपने बल्ले से 793 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक (half-centuries) शामिल हैं। वहीं, उन्होंने गेंद से 63 विकेट लिए हैं। उन्हें टी20 क्रिकेट का महान उस्ताद माना जाता है। शाकिब केकेआर टीम (KKR team) से जुड़ते ही उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत होगी।