Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शाहिद अफरीदी के रिटायरमेंट का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

ये चौथ बार है जब शाहिद अफरीदी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर घोषणा की है।

शाहिद अफरीदी के रिटायरमेंट का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
X
नई दिल्ली. पाक क्रिकेट के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहा है। अफरीदी ने कुल 398 वनडे मैच खेले, इनमें 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का सबसे बड़ा स्कोर 124 रन रहा। तीन बार क्रिकेट से रिटायर्मेंट लेने के बाद ट्विटर पर लोगों ने अफरीदी का जमकर मजाक उड़ाया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने संन्यास लेने की घोषणा। तभी फैंस ने भी शाहिद को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार कमेंट किए। क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब शाहिद ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा इससे पहले भी वो रिटायर होकर पिच पर वापस आ चुके हैं।
सोशल साइट ट्विटर पर सुंदरदीप सिंह ने टि्वटर पर लिखा है कि शाहिद अफरीदी ने 2455344वीं बार रिटायरमेंट ली। उनके छक्के बड़े याद आएंगे। तो वहीं दूसरी तरफ ब्रोकनक्रिकेट ने ट्वीट कर लिखा कि 'शाहिद अफ़रीदी टाइमलाइन - 1996- डेब्यू, 2011- रिटायर, 2011- वापसी, 2014- रिटायर, 2014- वापसी, 2016- रिटायर, 2016- वापसी, 201- रिटायर। तो वही अन्य यूजर प्रयाग ने लिखा कि शाहिद अफरीदी वॉट्सएप स्टेटस- रिटायरमेंट अस्थायी है, जबकि वापसी करना स्थायी।
वहीं सर रविंद्र जडेजा नाम से ट्वीट किया है कि शाहिद का ये चौथा रिटायरमेंट है। इस तरह तो उन्हें पाकिस्तान महिला क्रिकेट का कप्तान बना देना चाहिए। एक यूजर ने ये जीआईएक दिखाकर कुछ ऐसे मजाक उड़ाया शाहिद अफरीदी का।
जतन आचार्य ने लिखा है कि शाहिद अफरीदी दोनों चीजों में निरंतरता नहीं रखते- बल्लेबाजी और रिटायरमेंट दोनों में। सुनील ने आगे लिखा कि ऐसा लगता है जब शाहिद अफरीदी अपनी बीवी से लड़ते हैं, तो वापसी कर लेते हैं और जब दोनों के बीच हालात सामान्य होते हैं, तो फिर रिटायरमेंट ले लेते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story