क्रिकेट नहीं ट्विटर से कमा रहे हैं इन दिनों सहवाग
इस समय इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व तोबड़-तोड़ ओपनर विरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर छाए हुए हैं। सगवाग उन क्रिकेटरों की सूची में हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। ट्विटर पर भी सहवाग का अंदाज वहीं रहता है जैसा मैदान पर उनकी बल्लेबाजी का रहता था। सहवाग को उनके मजाकिये और मजेदार ट्वीट्स के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है।
अपने टि्वटर अकाउंट से वीरू अपने प्रशंसकों को खुश तो कर ही रहें हैं पर इसके साथ ही ये ट्वीट्स उनके लिए भारी-भरकम रकम भी जुटा रहे हैं।
आए दिन सहवाग मजेदार ट्वीट जरूर करते रहते हैं। उनके ये ट्वीट उन्हें खबरों में बनाए रखते हैं। सहवाग के इन ट्वीट्स को काफी लाइक और रीट्वीट मिलते हैं। इस समय इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि बतौर कॉमेंटेटर भी अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में कॉमेंट्री करने के लिए फिलहाल वह अपनी अंग्रेजी पर काम कर रहे हैं। सहवाग ने बताया कि टि्वटर पर अपनी गतिविधियों से उन्होंने पिछले छह महीने में करीब 30 लाख रुपये कमाए हैं।
सहवाग का खेल हो या टि्वटर पर उनका अंदाज वह हमेशा से ही लीक से हटकर चलने वाले रहे हैं। अपने ट्वीट्स के जरिये वह टि्वटर पर ब्रैंड बन चुके हैं।
उन्होंने कहा, 'पिछले छह महीनों में अपने ट्वीट्स से मैंने करीब 30 लाख रुपये कमाए हैं।' वह अपनी इस कामयाबी पर काफी खुश हैं। उन्होंने भी टि्वटर पर मस्ती मजाक के अंदाज में ही शुरुआत की थी लेकिन वक्त के साथ-साथ उनके ट्वीट फनी होते गए। अब उन्होंने वीरू के फंडे नाम से यू-ट्यूब पर चैनल भी शुरू किया है। यहां भी उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story